शिमला: रा.व.मा.पाठशाला सरोग में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
शिमला: रा.व.मा.पाठशाला सरोग में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
शिमला: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोग में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्यसारिका आहूजा ने की। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, रंगोली ,पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ तथा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के तीनों सदनों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। रानी लक्ष्मी बाई सदन ने अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन रमा नेगी प्रवक्ता राजनीति शास्त्र ने किया उनके साथ भावना प्रवक्ता अर्थशास्त्र ने स्कोर बोर्ड तैयार करने में सहयोग किया और प्रेम शर्मा ने समय संचालन किया।इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं और अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का समापन अंतरिक्ष विज्ञान को जीवन में धारण करने की प्रतिज्ञा से किया गया। प्रधानाचार्य सारिका आहूजा ने छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।