हिमाचल: प्रदेश किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग
हिमाचल: प्रदेश किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग
शिमला : हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव संगठन पूर्ण चन्द ने बताया कि हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खेड़ा और कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा प्रतिभा सिंह के अनुमोदन से प्रदेश कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है। पूर्ण चन्द ने बताया कि शीघ्र ही स्थाई सदस्यों को आमंत्रित करके प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तत्पश्चात जिला व ब्लॉक स्तर पर भी कार्यकारिणीयों का पुनर्गठन किया जाएगा। पूर्ण चन्द ने बताया कि हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों व विधानसभा के उपचुनावों में दिन रात जमीनी स्तर पर कार्य करके कांग्रेस पार्टी को जिताने में सहयोग किया है और नई कार्यकारणी में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा प्रतिभा सिंह , प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी नेताओं के साथ विचार विमर्श करने पर कार्यकारणी का गठन किया जाएगा और उन सभी किसानों बागवानों, पशु पालक व सब्जी उत्पादकों को कांग्रेस पार्टी की विचार धारा के साथ चलने वाले लोगों को शामिल किया जाएगा।