कमलेश ठाकुर को देहरा विस क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बनाना सराहनीय निर्णय : संजय अवस्थी

कहा; भाजपा को इन तीन उप चुनावों में करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा

शिमला : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को पार्टी प्रत्याशी बनाये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए केंद्रीय आलाकमान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाजुर्नन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी,अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला, व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कमलेश ठाकुर को देहरा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बनाया जाना बहुत ही सराहनीय निर्णय है। 
संजय अवस्थी ने आज यहां कहा कि प्रदेश में जनमत कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इन तीन उप चुनावों में करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा। कांग्रेस प्रदेश की तीनों विधानसभा उप चुनावों में अपनी जीत का परचम लहरायेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed