भाजपा ने संविधान को पूजा, कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहेब को किया अपमानित- अनुराग ठाकुर

मोदी सरकार ने दिया आधी आबादी (नारी शक्ति) को उनका हक़: अनुराग ठाकुर

नारीशक्ति के उत्थान व उनके कल्याण में 10 वर्षों में हुए उल्लेखनीय कार्य: अनुराग ठाकुर

हिमाचल प्रदेश: सुजानपुर/ भोरंज: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार ने वीमेन डेवलपमेंट से आगे बढ़ते हुए भारत में “वूमेन लेड डेवलपमेंट” का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। पहले वूमेन डेवलपमेंट की सिर्फ बातें होती थीं मोदी सरकार में हमने इसे करके दिखाया है। आदरणीय महामहिम  द्रौपदी मुर्मू  को देश का राष्ट्रपति बनाना और महिलाओं को देश की विधायिकाओं में 33% आरक्षण देना इसके बेहतरीन उदाहरण हैं।

 अनुराग ठाकुर ने यह बातें आज अपने हिमाचल प्रवास के दौरान सुजानपुर और भोरंज विधानसभा में आयोजित महिला मोर्चा व एससी मोर्चा सम्मेलनों में की। श्री अनुराग ठाकुर ने कहा की आज मोदी जी के साथ देश की मातृशक्ति, शक्ति बनकर खड़ी है। यह देश की मातृ शक्ति हीं थी जिसने एक गरीब मां के चाय बेचने वाले बेटे को देश बेचने वाली कांग्रेस के समक्ष लाकर खड़ा किया और जिताया। माताओं बहनों के आशीर्वाद से इन लोकसभा चुनावों में भी भाजपा 370 पार और एनडीए 400 पर जा रही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “महिलाएं विकसित भारत के चार अमृत स्तंभों में एक जरूरी स्तंभ हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में 25 से भी अधिक योजनाओं की शुरुआत की है जिससे 20 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं, 5 करोड़ से ज्यादा छात्राओं और 11 करोड़ से ज्यादा कामकाजी महिलाओं को लाभ पहुंचा है।”

अनुराग ठाकुर ने आगे बताया, “आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) ने अब तक देश भर में 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बना है। इसमें से महिलाओं के लिए लगभग 14.6 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जो 4 करोड़ घर दिये गए हैं उसमे 70% घर की मालकिन या संयुक्त मालकिन महिलाएं हैं। मोदी जी ने देश की एक करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया है, आगे तीन करोड़ को बनाएंगे। आज प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों की संख्या 51 करोड़ के पार पहुंच गई है। इन खातों में जमा राशि 2.08 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इन खातों में से 56 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं और 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए 10 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शनों ने हमारी ग्रामीण माताओं बहनों को धुएं से आजादी दिलाई है। 12 करोड़ से अधिक शौचायलयों और 13 करोड़ से अधिक नल से जल कनेक्शनों ने हमारी माताओं बहनों को इज्जत प्रदान की है। अनुसूचित जाति और महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए 2016 मे शुरू की गई स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत स्वीकृत कुल 2.09 लाख ऋणों में से 84 प्रतिशत महिला उद्यमियों (entrepreneurs) को स्वीकृत किए गए हैं। आज बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभाव से बेटे के जन्म लेने की तुलना में बेटियों की संख्या बढ़ रही है। बेटियों की शिक्षा व करियर से लेकर शादी-विवाह तक की आर्थिक योजना बनाने में डाक विभाग की सुकन्‍या समृद्धि योजना बेहद मददगार है। हर वर्ष 33 लाख सुकन्या समृद्धि खाता खोला जाता है। अब तक तीन करोड़ सात लाख खाते खोले गए हैं।
आज मोदी जी ने बेटियों के लिए सेना के दरवाजें भी खोल दिए गए हैं। सैनिक स्कूल में अब हमारी बच्चियां भी पढ़ती हैं। आज महिला अधिकारियों के लिए परमानेंट कमीशन है जिससे सेना में विभिन्न शीर्ष पदों पर महिलाओं की तैनाती संभव है। यही नहीं बेटी को गांव में कमाई के अवसर मिले और इसके लिए Women’s Self Help Group को एक नई ताकत दी Value Edition किया गया है और बैंकों से मिलने वाली उनकी रकम में इजाफा किया गया है। स्टार्टअप इकोसिस्टम में, 18 फीसदी कंपनियों में कम से कम एक महिला फाउंडर या को-फाउंडर है। भारत में कम से कम 36 यूनिकॉर्न और संभावित यूनिकॉर्न में कम से कम एक महिला फाउंडर या को-फाउंडर है। देश में कामकाजी महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान मातृत्व अवकाश या मैटरनिटी लीव को हमने बढ़ाकर 26 सप्ताह का किया है।”

अनुराग ठाकुर ने आगे अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के विकास के बारे में बोलते हुए कहा कि किसने सोचा था कि एक ही संसदीय क्षेत्र में एम्स भी होगा, पीजीआई भी होगा, दो-दो मेडिकल कॉलेज भी होंगे, केंद्रीय विद्यालय भी होंगे, केंद्रीय विश्वविद्यालय भी होगा, ट्रिपल आईटी भी होगा, एनआईटी भी होगा, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भी होगा, हर जिले में फोरलेन हाईवे होगा, वंदे भारत ट्रेन होगी। यह सब सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 4 तारीख को जब रिजल्ट आएंगे तब देश में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। हिमाचल प्रदेश में फिर से डबल इंजन की सरकार दौड़ेगी”

अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रमों के दौरान संवाददाताओं से वार्तालाप करते हुए विपक्ष द्वारा मोदी को संविधान विरोधी बताए जाने को भय और भ्रम की राजनीति करार देते हुए कहा कि यह विपक्ष द्वारा चुनावों में हमारे स्पष्ट और निर्णायक जीत को देखकर बौखलाहट है। 2014 और 2019 में पूर्ण बहुमत की सरकार का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री जी ने सर्वप्रथम संविधान और संसद के आगे शीश झुकाया था। हमने बाबा साहब से जुड़े पंच तीर्थ का विकास किया। हमने संविधान दिवस मनाया। हमने बाबा साहेब की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। कांग्रेस ने तो बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया, बल्कि उनके जीते जी उन्हें प्रताड़ित किया। संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस है जिसने इमरजेंसी लगाई। 62 बार संविधान में संशोधन किए।

ठाकुर ने कहा, “आज इंडी अलायंस में सबसे ज्यादा ठग एकत्रित हुए हैं। इन सबों के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। इनके कई नेता या तो जेल में हैं या फिर बेल पर बाहर हैं। यह लोग कहते हैं कि भाजपा तीसरी बार आएगी तो संविधान खतरे में चला जाएगा। असल बात यह है की तीसरी बार जब मोदी सरकार आएगी तो भ्रष्टाचारी खत्म हो जाएंगे। मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में हम देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे और 2047 तक हमारा भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा।”

सम्बंधित समाचार

Comments are closed