हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी

हरियाणा : हरियाणा में  मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को नया नेता चुना गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा विधायक दल की बैठक में पहुंचे अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ सहित प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब के समक्ष नायब सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय के बड़े नेताओं के तौर पर जाने जाते हैं। अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। अबसे कुछ देर पहले ही उन्होंने राजभवन में सीएम पद की शपथ ली। नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जिनके साथ 5 मंत्रियो को भी शपथ दिलाई गई। इनमें कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, चौधरी रंजीत सिंह चौटाला, जय प्रकाश दलाल और बनवारी लाल शामिल हैं।

सीएम मनोहर लाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनको बधाई भी दी है। भाजपा ने साढ़े नौ साल पुराने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बदलने के बाद भी राजनीतिक रूप से यह संदेश दे दिया है कि राज्य में भाजपा गैर जाट की राजनीतिक पर ही कायम रहेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed