विनय कुमार सर्वसम्मति से चुने गए हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

तपोवन:  हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  विनय कुमार को सर्वसम्मति से विधान सभा का उपाध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई  एवं  शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में  पठानिया ने कहा कि  विनय कुमार एक योग्य एवं अनुभवी राजनेता हैं। श्री पठानियां ने कहा कि  विनय कुमार श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधान सभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं ।

 पठानियां ने कहा कि  विनय कुमार प्रथम बार वर्ष 2012 में विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए थे तथा 2012 से 2017 तक मुख्य संसदीय सचिव के पद पर रहे हैं।  पठानिया ने कहा कि उन्हें आशा है कि विनय कुमार को जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वे उसका पूरी कुशलता तथा सर्वोच्च योग्यता से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे तथा जनभावना पर खरे उतरेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed