महिलाओं को अपने अधिकारों के लिये एकजुट होकर लड़ना होगा : प्रतिभा सिंह

शिमला: नई दिल्ली के जंतर मंतर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित संसद घेराव के दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल के नेतृत्व में आज प्रदेश महिला कांग्रेस ने भी भाग लिया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भी इस धरना प्रदर्शन में विशेष तौर पर भाग लिया।

प्रतिभा सिंह ने इस दौरान अपने संबोधन में केंद्र की भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं को अपने अधिकारों के लिये एकजुट होकर लड़ना होगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed