पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

शिमला: लड़कों ने तीन छात्राओं के साथ की छेड़छाड़ और मारपीट; चार गिरफ्तार

शिमला:  शिमला के घंडल में बीती रात चार लड़कों ने तीन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर चारों युवकों को  गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार बीती रात घंडल स्थित लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 3 छात्राओं ने पहले खाना खाया। इसके बाद वह अपनी एक सहेली को घर छोड़ने जा रही थी। रास्ते में घंडल में ही नेशनल हाईवे पर HP 63B-9201 नंबर गाड़ी में सवार 4 लड़कों ने उनके साथ अश्लील हरकतें की। इतना ही नहीं इन्होंने लड़कियों के साथ मारपीट भी शुरू की।
छात्राओं ने रात में ही इसकी सूचना पुलिस चौकी धामी में दे दी और आज सुबह बालूगंज में FIR दर्ज की गई। लड़कियों को छेड़ने वाले चारों लड़के शिमला के टुटू और ढांडा क्षेत्र के निवासी हैउन्हें गिरफ़्तार कर लिया है

सम्बंधित समाचार

Comments are closed