प्रदेश में कल से मौसम खराब होने की संभावना....

हिमाचल: प्रदेश में 14 अक्तूबर से बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल: प्रदेश में 14 अक्तूबर से मौसम के खराब होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 13 अक्तूबर की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 14 से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय हो सकता है। जिसके चलते प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 14 से 18 अक्तूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 15 से 17 अक्तूबर तक राज्य के अधिकांश भागों में बारिश, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 1516 अक्तूबर को कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed