ऊना में 5 नवम्बर को करवाएं जाएंगे उप चुनाव – जिला निर्वाचन अधिकारी

संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू – महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना:  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड अंब, बंगाणा, हरोली, गगरेट, व ऊना में ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों हेतू उप चुनाव 5 नवम्बर को करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उप चुनावों के दृष्टिगत प्रधान व उप प्रधान से संबंधित उप चुनाव वाली समूची ग्राम पंचायतों में जबकि पंचायत सदस्य से संबंधित उप चुनाव वाली ग्राम पंचायतों में केवल उस ग्राम पंचायत के संबंधित वार्ड क्षेत्र में ही आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र 18, 19 व 20 अक्तूबर को प्रातः 11 से सायं 3 बजे तक भर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 21 अक्तूबर को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएंगी जबकि नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र वापिस लेने के उपरांत ही चुनावी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर या उससे पहले मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विकास खंडों में रिक्त पदो ंके लिए उप चुनाव 5 नवम्बर को प्रातः 8 से 4 बजे तक मतदान होगा। उपायुक्त ने बताया कि प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्यों के मतों की गणना 5 नवम्बर को मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी तथा मतगणना पूर्ण होने के तुरंत पश्चात चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि विकास खंड अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत दियाड़ा के वार्ड 6 व ग्राम पंचायत खरोह के वार्ड 4 में पंचायत सदस्य के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे।

विकास खंड बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत पिपलू के वार्ड 5, ग्राम पंचायत लठियाणी के वार्ड 3, ग्राम पंचायत तनोह के वार्ड 2 व ग्राम पंचायत बडूही के वार्ड 1 में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए तथा ग्राम पंचायत चमियाड़ी में उप प्रधान पद के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे।

विकास खंड गगरेट के तहत ग्राम पंचायत रामनगर के वार्ड 1, ग्राम पंचायत बवेहड़ के वार्ड 5, ग्राम पंचायत गगरेट अप्पर के वार्ड 2 व ग्राम पंचायत डंगोह खास के वार्ड 3 में वार्ड सदस्यों के लिए तथा ग्राम पंचायत अभयपुर में प्रधान पद के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे।

विकास खंड हरोली के तहत ग्राम पंचायत चंदपुर के वार्ड 4 व ग्राम पंचायत ईसपुर के वार्ड 13 में पंचायत सदस्यों के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे।

विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत देहलां अप्पर के वार्ड 7 तथा ग्राम पंचायत डठवाडा के वार्ड 5 में पंचायत सदस्यों के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला की पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के उप चुनावों हेतू अम्ब, बंगाणा, हरोली, गगरेट व ऊना के उप मंडलाधिकारियों को संबंधित विकास खंडों के उप चुनावों के संचालन हेतू रिटर्निंग अधिकारी नियुक्ति किया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में उप चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी/पीठासीन अधिकासरी/मतदान अधिकारी तथा मतदान कर्मचारियों की नियुक्ति करने के लिए भी प्राधिकृत किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed