मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इलाज करवाने के लिए AIIMS दिल्ली रवाना

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एम्स दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

अब  मुख्यमंत्री का दिल्ली एम्स में उपचार होगा। अस्पताल से वह सुबह करीब 9 बजे रवाना हो गए। बता दें कि बुधवार देर रात सीएम सुक्खू को अचानक पेट में दर्द उठा जिसके चलते उन्हें आईजीएमसी में भर्ती कराया गया। आईजीएमसी के डॉक्टर्स के मुताबिक, सीएम को पेट में इंफेक्शन हो गया था। उनका अल्ट्रासाउंड किया गया और अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट नॉर्मल पाई गई।  दिनभर छह सदस्य डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रहे। इस बीच अन्य टेस्ट भी किए गए। सीएम का स्वास्थ्य स्थिर था लेकिन उनके परिजनों ने उन्हें दिल्ली के एम्स ले जाने का फैसला लिया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed