आपदा की इस घड़ी में चौपाल के लोग विधायक को ढूंढ रहे – रजनीश किमटा

शिमला: प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री चौपाल विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी रहे रजनीश किमटा ने भाजपा विधायक बलवीर वर्मा को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए वह उनपर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में चौपाल के लोग विधायक को ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बलवीर वर्मा जन हित के काम कम और झूठ की राजनीति ज्यादा करते हैं इसलिए अब लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया हैं और इसी बौखलाहट के चलते वह उनपर बेबुनियाद व झूठे आरोप लगा रहे हैं।
किमटा ने आज यहां एक बयान में कहा कि  आपदा की इस घड़ी में वह कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान सिपाही की तरह लोगों की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में लोगों की पूरी मदद कर रही है। प्रदेश भाजपा नेताओं का इसमें कोई भी सहयोग नहीं है

सम्बंधित समाचार

Comments are closed