हिमाचल: जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली पदयात्रा: प्रतिभा सिंह बोलीं-देश के लोगों को जागृत करने के लिए राहुल गांधी की आवाज को करना होगा बुलंद

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने  सभी जिला मुख्यालयों में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर भारत जोड़ो पदयात्रा सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी  नेताओं, पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए देश मे पार्टी को विघटनकारी ताकतों के खिलाफ उनकी इस आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने  कहा कि भाजपा आज जिस प्रकार संविधान से छेड़छाड़ कर देश का नाम बदलने तक का प्रयास कर रही है उसके विरुद्ध देश के लोगों को जागृत करने के लिए राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करना होगा।

उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी ने देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, आपसी भाईचारे को बढ़वा देने,विभाजनकारी राजनीति व राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर  गत वर्ष 7 सितंबर 2022 को  देश में भारत जोड़ो यात्रा को शुरू किया था। उन्होंने इस दौरान 4080 किलोमीटर,12 राज्यों,2 केंद्र शासित राज्यों,देश के 75 जिलों व 76 लोकसभा क्षेत्रों से होकर 130 दिनों तक यह पदयात्रा की थी।

प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश आज गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही हैं। संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा हैं। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं को एकजुट होकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का आग्रह करते हुए कहा कि देश को कांग्रेस से बड़ी उम्मीदें है,जिन्हें उन्हें हर हाल में पूरा करना है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनी राम शांडिल ने  कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपना इतिहास है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने राष्ट्र की एकता व अखंडता को कायम  रखने के लिए कुर्बानियां दी है। उन्होने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। धर्म, जाती, क्षेत्रवाद के नाम पर लोगों को आपस मे लड़ाया जा रहा है। ऐसे समय मे भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय कदम रहा है। हम सब को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिए।

इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम शिमला जिला के कार्यक्रम कॉर्डिनेटर केहर सिंह खाची ने सम्मेलन का संचालन करते हुए भात जोडो यात्रा कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए आये हुए कांग्रेसजनों का अभिनंदन किया।

इस सम्मेलन में मुख संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंदर चौहान, उप महापौर उमा कौशल, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चिरन्जी लाल कश्यप, विनीत गौतम, आनंद कौशल, महासचिव अमित पाल सिंह, यशपाल तनाईक, अनिता वर्मा, जिला शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सोहन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव इंद्रजीत सिंह, प्रदीप वर्मा, ऊषा मेहता, जितेंद्र ठाकुर, सुरेश नागटा, भूपेंदर कंवर, गीतांजलि भागडा, ब्लॉक अध्यक्ष रोहड़ू करतार सिंह कुल्ला, कसुम्पटी के अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व उपमहापौर शशिशेखर चिन्नू, नगर निगम शिमला के सभी पार्षदगण, जिला परिषद सदस्य संतोष शर्मा सहित बनिता वर्मा, एस के सहगल, मेला राम शर्मा, सत्या वर्मा, कमलेश ठाकुर, इंदु राज, रुमा शर्मा, ब्रिंदा सिंह, वीर सिंह, नरेश, शेर कुमार, वीरेंदर जसवाल, बलदेव ठाकुर, संजीव शर्मा, बंसी ठाकुर, दिवाकर देव शर्मा, निर्मला वर्मा, कृष्णा जरियाल, दिक्सित जोक्ता, दलीप धीमान सुरेंदर देष्टा,  कंवर रविंदर सिंह  एवं कांग्रेस नेता, पदाधिकारीगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एन एस यू आई, अनुसूचित जाति विभाग, किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed