हिमाचल: मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अंशदान….

हिमाचल: ग्रीन वैली ट्रांसपोर्ट यूनियन संसारपुर टैरेस ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर जसवां-प्रागपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस नेता सुरिंदर सिंह मनकोटिया भी उपस्थित थे।

कामधेनु हितकारी मंच नम्होल बिलासपुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए पांच लाख एक हजार रुपये का चेक भेंट किया।

अशोक राणा ने मुख्यमंत्री ठाकुर  सुखविंदर  सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

अनुरीता सक्सेना तथा हिमाचल प्रदेश के आई.ए.एस. अधिकारियों की पत्नियों ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 11 लाख 51 हजार 201 रुपये का चेक भेंट किया।  

सम्बंधित समाचार

Comments are closed