जिला शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बंसतपुर में कांग्रेस समर्थित बीडीसी का कब्जा

शिमला : लक्ष्मण रेखा लांघने की कोशिश न करें अधिकारी -विक्रमादित्य सिंह

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश की अफसरशाही पर निशाना साधते हुए कहा कि आला अधिकारी लक्ष्मण रेखा लगाने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की अफसरशाही के लिए उनका सम्मान है। लेकिन कुछ अधिकारी लक्ष्मण रेखा लगाने का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुछ अधिकारी लक्ष्मण रेखा लांघने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के जो प्रस्ताव शिमला में बनाए जाते हैं और परवाणू लांघते-लांघते व दिल्ली पहुंचते-पहुंचते बदल जाते हैं। यह गंभीर मामला है। इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। अगर कोई अफसर यह सोचता है कि जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबा देगा तो हम दबने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उठाया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतम सेतु परियोजना के तहत 300 करोड़ रुपये देने का भरोसा दिया है। इससे भारी बरसात, बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत की जाएगी। उम्मीद है कि जल्द यह राशि प्रदेश सरकार को उपलब्ध होगी। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed