जिला शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बंसतपुर में कांग्रेस समर्थित बीडीसी का कब्जा

विक्रमादित्य सिंह बोले-पूरे 5 साल चलेगी कांग्रेस सरकार; भाजपा लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही

शिमला:  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा भाजपा नेता प्रदेश में अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे है। विक्रमादित्य सिंह ने जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुआ कहा कि जयराम ठाकुर तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। भाजपा लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। विपक्ष को तथ्यों पर बात करनी चाहिए। राज्य में अस्थिरता का माहौल बनाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 महीने पहले कांग्रेस की मजबूत सरकार बनी। पिछले छः महीने में हर क्षेत्र के विकास कार्य किए जा रहे हैं, नई सोच और नई तकनीक के साथ आगे बढ़ रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सब युवाओं के साथ खड़े हैं। भर्तियों की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जल्दबाजी न करे। अभी सरकार को बने 6 महीने हुए हैं। 6 महीने हर सरकार का हनीमून पीरियड होता है। सरकार अच्छा काम कर रही है। भाजपा को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed