किन्नौर: HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, 19 यात्री घायल

किन्नौर : किन्नौर जिले के निचार तहसील बड़ा कंबा में मंगलवार सुबह बस दुर्घटना में 19 लोग घायल हो गए।

   घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे के करीब हुई। जानकारी  अनुसार,बस सड़क किन्नारे चट्टान से टकरा गई। बस में 24 यात्री सवार थे। इसमें 19 घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर पहुंचाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।  दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed