मण्डी : HRTC बस खाई में गिरी, कई घायल..

हिमाचल: प्रदेश के जिला मण्डी के करसोग में HRTC बस के देहरी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से बस में सवार सभी 40 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल करसोग पहुंचाकर उपचार दिया गया। गंभीर घायलों को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी अनुसार हादसा मैंडी से करसोग सड़क पर सुबह करीब 10:15 बजे हुआ।  बस अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में सभी की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10:15 बजे एचआरटीसी की बस करीब 40 यात्रियों को लेकर मैंडी से करसोग जा रही थी। यह बस जब देहरी के समीप पहुंची तो सड़क के किनारे पत्थर गिरे होने की वजह से अचानक अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में गिर गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से सभी घायलों को सिविल अस्पताल करसोग लाया गया, जहां चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए शिमला स्थित आईजीएमसी रेफर किया गया।, पुलिस ने मामला दर्जकर जाँच शुरू कर दी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed