हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

हिमाचल: कांग्रेस 26 जनवरी से करेगी ‘हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान शुरू

शिमला:कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया है कि कांग्रेस प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा  का ही एक हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता घर घर जाकर राहुल गांधी के राष्ट्रीय एकता के संदेश को देंगे।

आज राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश मे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भारी समर्थन मिला हैं। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होगा। राहुल गांधी की यह पदयात्रा  ऐतिहासिक व बहुत ही सफल रही हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से देश आज गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी भाजपा की ही देन है। उन्होंने कहा कि अकारण नोटबन्दी से देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। देश का उद्योग जगत अस्त व्यस्त हो गया हैं। बेरोजगारी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि आज इस सरकार को आठ साल हो गए हैं,ऐसे में अब तक देश मे 16 करोड़ रोजगार उपलब्ध होते,जो नहीं हुए।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस इन सब मुद्दों को लेकर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत प्रदेश के हर घर मे दस्तक देगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी के सभी नेता पदाधिकारी,अग्रणी सगंठनों व विभागों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर इस आयोजन में सब की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में उनके साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा,देवेंद्र बुशहरी व सचिव  प्रवक्ता सुशांत कपरेट भी मौजूद थे।

———————————————–

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह 26 जनवरी से इस अभियान की शुरुआत मंडी जिला के जोगिंदरनगर से करेंगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिये नियुक्त केंद्रीय प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त भी उपस्थित रहेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed