सोलन: नौणी विवि में प्लांट हेल्थ मैनेजमेंट पर होगी संगोष्ठी

1 दिसंबर को नौणी विश्वविद्यालय मनाएगा अपना 35वां स्थापना दिवस

सोलन: डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, 1 दिसंबर को अपना 35वां स्थापना दिवस मनाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कृषि, जनजातीय विकास और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा समारोह की अध्यक्षता करेंगे,जबकि वन,परिवहन,युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।

डॉ. कौशल ने बताया कि विश्वविद्यालय के कई पूर्व कुलपतियों के अलावा,सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगें। इस वर्ष विश्वविद्यालय अपने पूर्व छात्रों को भी सम्मानित करेगा, जो अपने संबंधित कार्यक्षेत्र में सफल रहे हैं और वर्तमान में सरकारी और निजी क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन हैं। इन पूर्व छात्रों को विश्वविद्यालय के ‘ब्रांड एंबेसडर’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रगतिशील किसानों, कृषि उद्यमियों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। पिछले एक वर्ष में विश्वविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी।

औपचारिक रूप से तो विवि की स्थापना 1 दिसम्बर, 1985 में हुई लेकिन विश्वविद्यालय का अस्तित्व सोलन के कृषि कॉलेज से जुड़ा है जो वर्ष 1962 में शुरू हुआ था। स्थापना के बाद से ही नौणी विश्वविद्यालय का शिक्षा,शोध और विस्तार में उत्कृष्टता का लंबा इतिहास रहा है। विश्वविद्यालय के छात्रों,वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से औद्यानिकी और वानिकी के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *