हिमाचल : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित

हिमाचल: अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर हमीरपुर के टौणी देवी निवासी विकास ठाकुर को आज राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवार्ड से सम्‍मानित किया गया। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया। भारोत्तोलन में हिमाचल से अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाले विकास ठाकुर पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदकों की हैट्रिक लगाने का इनाम विकास को मिला है। वहीं विकास ठाकुर 2 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। विकास ठाकुर लुधियाना में डॉ. प्रीति के साथ शादी करने जा रहे हैं। शादी से दो दिन पहले हिमाचल के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड का तोहफा मिला है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed