शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शुक्रवार को मेडिकल की सभी रिपोर्ट सही पाई गई हैं। वीरभद्र सिंह दो दिन से पीजीआई चंडीगढ़ में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सूत्रों से मालूम हुआ है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्वास्थ्य जांच कराई गई थी। मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। यह सभी रिपोर्ट सही पाई गई हैं, लेकिन अभी उन्हें पीजीआई में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। वीरभद्र सिंह के साथ उनकी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह भी हैं।