प्रदेश में वन क्षेत्र को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य

प्रदेश में वन क्षेत्र को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य

शिमला: प्रदेश में पौधरोपण को एक जन आन्दोलन बनाकर वर्ष 2030 तक वन क्षेत्र को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सतत् विकास के इस लक्ष्य को प्राप्त करने में स्थानीय लोगों की वन योजनाओं में भागीदारी सुनिश्चित बनाने के प्रयाए किए जा रहे हैं।

प्रदेश के अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (प्रशासन) राकेश सूद ने आज यहां मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह 25 जुलाई तक पौध रोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रदेश के 175 वन परिक्षेत्रों में चिन्हित 732 विभिन्न स्थलों पर 25 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने कहा कि गत वर्ष भी ऐसा अभियान चलाया गया था जिसमें 15 लाख पौधे रोपे गए थे तथा पौधरोपण की जीवत प्रतिशतता 70 प्रतिशत रही है जोकि एक उपलब्धि है।

रोकश सूद ने कहा कि इस वर्ष चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान की जानकारी मोबाइल ऐप तथा प्लांटेशन पोर्टल पर अपलोड़ की जा रही है तथा उच्च वन अधिकारियों द्वारा इस अभियान की निगरानी की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *