ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इरादे स्पष्ट : प्रदेश भाजपा महामंत्री

  • अब निर्णय उनको करना है कि उन्हें किसके साथ खड़े रहना है

शिमला: प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर ने शिमला में आज प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि इसमें किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हैं। कृषकों के सम्मान की योजना का लाभ अब हर वर्ग के किसानों को होगा। ठाकुर ने कहा कि भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ गरीब, किसान, महिला एवं आम आदमी के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भाजपा नेता ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को राष्ट्र विरोधी ताकतों से हाथ मिलाने वाला बताया। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की है, जिसकी भाजपा निंदा करती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस झूठी घोषणाओं से ज्यादा कुछ नहीं कर सकती है। भाजपा का लक्ष्य हर घर तक सड़क, बिजली और पानी उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त भी मौजूद रहे।

वहीं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इरादे स्पष्ट हैं। अब निर्णय उनको करना है कि उन्हें किसके साथ खड़े रहना है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *