राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर जताया शोक

शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मनोहर पर्रिकर एक ईमानदार राजनीतिज्ञ थे और उनके देश के प्रति दिये गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की सेवा करते हुए कम आयु में उनका देहान्त हो गया।

जयराम ठाकुर ने अपने शोक संदेश में कहा कि मनोहर पर्रिकर महान व्यक्तित्व थे। वह चार बार मुख्यमंत्री बने तथा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी उनके प्रति आदर का भाव रखते थे। वह सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और समर्पण का जीवंत उदाहरण थे। देश के रक्षा मंत्री के नाते तथा गोवा की प्रगति के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *