चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

चौपाल : कार हादसे में 2 भाईयों की मौत, 2 अन्य गंभीर

शिमला: शिमला के चौपाल के पुलबाहल के पास एक कार एचपी 14डी 1556 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चार लोग सवार थे। हादसे में दो भाईयों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार सभी सकलाडी से थुंदल की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब डेढ बजे सकलाडी मोड के पास कार हादसे का शिकार हो गई।  कार ढाक से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में दो सगे भाईयों की जान चली गई। 45 वर्षीय श्यामा नंद कराटी उमनोल के मस्त राम के बेटे थे,जबकि उनके छोटे भाई 37 वर्षीय संदीप भी उनके साथ कार में सवार थे। जिनमें श्यामा नंद शर्मा  पुत्र  मस्त राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संदीप पुत्र मस्त राम शर्मा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों वस्ती राम पुत्र धज्जु राम और नरेंद्र पुत्र सेवक राम गांव थूंदल को उपचार के लिए आईजीएमसी  भेजा गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *