प्रदेश सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 50 एचएएस बदले

पुलिस विभाग में फेरबदल…..

शिमला:  मुख्यमंत्री जयराम सरकार द्वारा एक और जहां तबादलों पर रोक लगाई है वहीं इस रोक के दो दिन बाद ही 15 एएसपी के तबादले किए गए हैं। इस बाबत आज अधिसूचना जारी की गई। तबादला आदेशों में एएसपी एलआर पुलिस हेडक्वार्टर शिमला संजीव लखनपाल को एएसपी चंबा लगाया गया है। एएसपी बिलासपुर कुलदीप चंद राणा अब एएसपी दूसरी आईआरबीएन सकोह कांगड़ा होंगे। एएसपी चंबा वीरेंद्र सिंह को एएसपी नाहन लगाया है। एएसपी सिरमौर नाहन भागमल अब एएसपी बिलासपुर होंगे। साथ ही एएसपी कांगड़ा शिव कुमार का तबादला एएसपी सोलन के पद पर किया गया है। एएसपी दूसरी आईआरबीएन सकोह बलवीर सिंह अब एएसपी हमीरपुर होंगे। एएसपी ट्रैफिक, टूरिज्म और रेलवे शिमला पंकज शर्मा को अब एएसपी चौथी आरबीएन जंगलबैरी हमीरपुर तैनाती दी गई है। सोलन के एएसपी मनमोहन सिंह को थर्ड आइआरबी बटालियन पंडोह, मंडी भेजा है। एएसपी ऊना दिनेश कुमार को कांगड़ा एट धर्मशाला में तैनाती दी गई है। एएसपी बद्री सिंह को बनगढ़ से एएसपी कांगड़ा एट धर्मशाला लगाया गया है। एएसपी अमित शर्मा को थर्ड आइआरबी बटालियन पंडोह से जिला ऊना एएसपी बनाया है। एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार अगले आदेश तक शिमला मुख्यालय में तैनात रहेंगे। एएसपी सागर चंद्र को विजिलेंस ऊना में तैनाती दी गई है।

एएसपी कांगड़ा विजय कुमार को एएसपी विजिलेंस धर्मशाला में तैनाती दी गई है। वहीं, तैनाती का इंतजार कर रहे एएसपी भूपिंद्र सिंह नेगी को एएसपी एलआर पुलिस हेडक्वार्टर शिमला और एएसपी एलआर पहली एचपीएपी जुन्गा शिमला में तैनाती दी गई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *