प्रतिभा सिंह बोलीं:-कांग्रेस को भाजपा के किसी भी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

शिमला:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सरकार से प्रदेश में हो रही भारी बारिश से किसानों व बागवानों की फसलों के नुकसान का आंकलन करने को कहा है। उन्होंने प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करने का सरकार से आग्रह किया है।

प्रतिभा सिंह ने आज यहां एक बयान में भाजपा प्रवक्ता के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी बताया है पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को इसके लिए भाजपा के किसी भी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने पहली प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के रूप में,पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के रूप में व  पहली लोकसभा अध्यक्ष  मीरा कुमार के रूप में देश को दी है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में कांग्रेस ने ही प्रथम महिला मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल तक दिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि वह देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इससे अब कोई लाभ होने वाला नहीं। देश भाजपा का असली चेहरा देख चुका है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।केंद्रीय जांच एजेंसियों का खुल कर दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी दवाब से डरने वाली नहीं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed