कैबिनेट निर्णय: ….तबादलों पर फ़िलहाल लगी रोक, तो वहीं अनुबंध महिला कर्मचारियों को मिली सौगात

शिमला:  धर्मशाला में आज हुई कैबिनेट बैठक के दौरान कई अहम निर्णय लिए गए जहां अनुबंध महिला कर्मचारियों को जयराम कैबिनेट ने बड़ी सौगात दी वहीं हिमाचल में अब फिलहाल तबादलों पर भी रोक लग गई है। कैबिनेट की बैठक धर्मशाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। यहां हुई कैबिनेट बैठक के निर्णय के अनुसार अब अनुबंध पर तैनात महिला कर्मचारियों को भी 135 दिन की बजाय 180 दिन मातृत्व अवकाश मिलेगा। रेगुलर महिला कर्मचारियों को पहले से ही 180 दिन का अवकाश मिल रहा है। अब अनुबंध महिला कर्मचारियों को भी यह लाभ मिलेगा। वहीं हिमाचल में अब फिलहाल ट्रांसफर नहीं हो सकेंगी। कैबिनेट ने ट्रांसफर पर तुरंत प्रभाव से बैन लगा दिया है। यहां सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। यह बैन आगामी आदेशों तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री जयराम की घोषणा के अनुसार कैबिनेट ने कर्मचारियों, पेंशनरों व फेमिली पेंशनरों को आठ फीसदी अंतरिम राहत (आईआर) 1 जनवरी 2016 के देने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर ने आनी में यह घोषणा की थी। इससे सरकार पर 700 करोड़ का बोझ पड़ेगा। इसके अलावा डॉ. वाईएस परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर नौणी सोलन में अनुबंध आधार पर एसीस्टेंट प्रोफेसर आदि के 14 पद भरने का भी फैसला लिया है। कारपरेशन विभाग में रजिस्ट्रार कॉ-ऑपरेटिव सोसाइटी का एक पद भरने को भी मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी के थुनाग में आईपीएच डिवीजन खोलने को भी हरी झंडी दे दी है। वहीं, आईपीएच डिवीजन धर्मपुर एट भरारी और आईपीएच सब डिवीजन एट टिहरा और मंडप मंडी सृजित करने का भी फैसला लिया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *