भाजपा ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती: रक्तदान शिविर का किया आयोजन

शिमला: अनुसूचित जाति मोर्चा जिला शिमला द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 40 लोगों ने रक्तदान किया यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष शिमला सत्य प्रकाश मानक की अध्यक्षता में हुआ और यह कार्यक्रम 28, 29 और 30 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सभी मंडलों में मनाया जाएगा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा, 2022 के प्रत्याशी संजय सूद, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, भाजपा के जिला महामंत्री राजीव पंडित और शिमला मंडल के अध्यक्ष सुनील धर, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कश्यप, जिला महामंत्री विनोद शांडिल, बिट्टू पन्ना व समस्त जिला मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राकेश डोगरा ने कहा की यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को हमारा मोर्चा हर वर्ष मनाता है।

संजय सूद ने सभी को इस पर्व पर शुभकामनाएं दी।

मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा वाल्मिकी जयंती प्रसिद्ध ऋषि महर्षि वाल्मिकी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाई जाती है, वे भगवान श्री राम के परम भक्त थे। उन्होंने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन चरित्र को समग्र विश्व में प्रसारित करने वाले, ‘रामायण महाकाव्य’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूँ। भारतीय संस्कृति को आपसे मिला उपहार अनमोल है। यह युग-युगान्तर तक समस्त विश्व को सत्य, धर्म व न्याय की शिक्षा प्रदान करता रहेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed