कम किराए वाले रूट फिर होंगे बहालः परिवहन मंत्री

राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में सात वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले 48 कर्मी होंगे नियमित

शिमला: राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक मण्डल की बैठक आज शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिवहन तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जी.एस. बाली ने की। जिसमें की कई अहम निर्णय लिए गये।

मुख्य बिंदु:

  • राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में सात वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले 48 कर्मियों की सेवाएं नियमित करने का निर्णय लिया गया है।
  • तो वहीं निगम में अनुबन्ध आधार पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मियों की सेवाएं नियमित करने का निर्णय। 72 कर्मी होंगे लाभान्वित।
  • प्रदेश के सभी 112 थोक गोदाम कार्यशील तथा ऑनलाईन किये गए हैं।
  • सीएजी रिपोर्ट के अनुसार राज्य नागरिक आपूर्ति निगम एकमात्र निगम जिसने अपने कर्मियों को स्टाईपेण्ड प्रदान किया है।
  • स्कूली बच्चों को वर्दी प्रदान करने के लिये अगले दो वर्ष के लिये निविदाएं आमंत्रित। अगले वर्ष की वर्दी भी पहले ही उपलब्ध होगी।
  • बढ़ती महगांई से प्रदेश के उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिये दालों तथा खाद्य तेल पर समुचित उपदान जारी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *