कंवर भानु प्रताप सिंह फोरम आफ इंडियन रेगुलेटर्स (फोयर) की गवर्निंग बॉडी में सदस्य मनोनीत 

शिमला : हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के सदस्य (टेक्नीकल) कंवर भानु प्रताप सिंह को फोरम आफ इंडियन रेगुलेटर्स (फोयर) की गवर्निंग बॉडी में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्त के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वे इस पद पर एक वर्ष तक रहेंगे।

भानु प्रताप सिंह इससे पहले हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने हिम ऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर रहते हुए केंद्र सरकार के अक्षय ऊर्जा कार्यक्रम को बढ़ावा दिया और प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट और सोलर हीटिंग सिस्टम का जाल बिछाया। इसके अलावा 5 मेगावाट तक की क़रीब 400 जल विद्युत परियोजनाएं स्वतंत्र उत्पादकों को आवंटित करवाए।

बता दें कि फोरम आफ इंडियन रेगुलेटर्स (फोयर) भारत सरकार के सभी स्वायत्त निकायों की गुणवत्ता नियंत्रित करने और उसकी उपलब्धि बढ़ाने के उद्देश से गठित किया गया है। इसकी गवर्निंग बॉडी में देश की स्वायत्त निकाय रेगुलेटरी अथॉरिटीज़ के सदस्यों में से कुछ सदस्यों को मनोनीत किया जाता है। इस बार भानु प्रताप सिंह को गवर्निंग बॉडी में वर्ष 2021-22 के लिए स्थान मिला है तथा उनका कार्यकाल 23 जुलाई 2021 से शुरू हो गया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *