आंखों के उपचार के चलते सांसद प्रतिभा सिंह के सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित…

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह की आज नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में नेत्र शल्यचिकित्सा की गई। डॉक्टरों ने उन्हें इस शल्यचिकित्सा के बाद आगामी तीन चार दिनों में आराम करने की सलाह दी है। 

कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि प्रतिभा सिंह की एक आंख में मोतियां बिंद की शल्यचिकित्सा के बाद उन्हें डॉक्टरों ने कुछ दिन सम्पूर्ण आराम की सलाह दी है,इसलिए उनके इस हफ्ते के सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम  स्थगित कर दिए गए हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed