PWD Architect in Chief का सेवा विस्तार रद्द, दो अधिकारियों के पुनर्रोजगार भी किए समाप्त

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार के समय दिए गए सेवाविस्तार और पुनर्रोजगार को खत्म करने के आदेश दिए थे। वीरवार को कार्मिक विभाग ने लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (वास्तुकार) सेंट्रल जोन नंद लाल के सेवाविस्तार को समाप्त कर दिया है। वहीं राज्य सचिवालय सेवाओं से सेवानिवृत्त दो अधिकारियों रामकृष्ण वर्मा और दीवान नेगी के पुनर्रोजगार को भी समाप्त कर दिया है। सरकार ने इसके संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed