कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की 73वीं पुण्य तिथि 

शिमला : देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 73वीं पुण्य तिथि आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र बुशैहरी ने  उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में सरदार वल्लभ भाई पटेल का बहुमुल्य योगदान रहा है। उन्होंने वर्ष 1928 में बारडोली में हुए सत्यग्रह का नेतृत्व किया था उन्होंने आजादी के बाद देश के एकीकरण में अपनी अहम भूमिका निभाई।
बुशैहरी ने कहा कि देश को एकजुट करने के लिये सरदार पटेल ने राजनितिक और कुटनितिक तरीके से अपनी अहम भूमिका निभाई। 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद सरदार पटेल ने भारत की 560 रियासतों को इस देश में मिलाकर एकजुट किया। हिमाचल प्रदेश की 31 छोटी- छोटी रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश का 15 अप्रेल 1948 को गठन किया गया जिसका श्रेय भी बतौर गृह मंत्री सरदार पटेल को जाता है। लौह पुरूष के नाम से जाने जाने वाले सरदार पटेल का प्रथम गृह मंत्री के रूप में देश के निर्माण में बहुमुल्य योगदान रहा है जिसको देश की आने वाली पीढ़ी सदैव याद रखेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव यषवंत छाजटा, प्रदेश सचिव वेद शर्मा, रवि चैहान, डा. दिनेश कुमार, डा. हरीश गुप्ता, कार्यालय सचिव गुलाब ठाकुर,परमदेव शर्मा, मान सिंह ठाकुर, मनीषा मैहता, भगतराम, कपिल कुमार, रोहित, घनष्याम सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed