कांगड़ा : स्कूटी और ट्रक की टक्कर में प्रशिक्षु डॉक्टर की मौत, एक घायल

कांगड़ा: पुलिस थाना कांगड़ा के तहत बाईपास से टांडा जाने वाले रोड पर पुल के पास स्कूटी और ट्रक की टक्कर में प्रशिक्षु डॉक्टर की मौत हो गई, वहीं महिला प्रशिक्षु भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रशिक्षु डॉक्टर की पहचान डॉक्टर पीयूष पाल (32) पुत्र पति रामपाल निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार युवक टांडा मेडिकल कॉलेज में ईएनटी की पढ़ाई कर रहा था।

बुधवार रात करीब 10 बजे कांगड़ा के बाईपास रोड से स्कूटी पर टांडा जा रहा था। पुल के पास स्कूटी और ट्रक में टक्कर हो गई। दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां स्कूटी चालक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। युवती की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी कांगड़ा विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed