ऊना: रंगड़ों के काटने से एक व्यक्ति की मौत

सुन्नी : रंगड़ों के काटने से व्यक्ति की मौत

शिमला : शिमला के सुन्नी गांव में रंगड़ों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुन्नी के रहने वाले मनोज कुमार ने पुलिस को बयान दिया। शाम करीब 7 उनके पिता हेतराम अपने खेतों में झाड़ियों की सफाई कर रहे थे। इस दौरान रंगड़ों ने उन पर हमला किया और उन्हें जगह-जगह काटा। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए CHC जलोग ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि हेतराम की मौत रंगड़ों के काटने से हुई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed