कुल्लू: बंजार से युवा नेता आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

हिमाचल: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने टिकटों की सूची जारी कर दी है। वहीं कुल्लू की बंजार सीट से टिकट के दावेदार आदित्य विक्रम सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बंजार से खीमी राम को टिकट देने पर आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। आदित्य विक्रम सिंह स्वर्गीय पूर्व मंत्री कर्ण सिंह के बेटे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आदित्य विक्रम सिंह APP पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed