पंडित सुखराम का परिवार आया राम गया राम : कौल सिंह

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में आय दिन काफी फेर बदल देखने को मिल रहे हैं।  आज पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा के कांग्रेस पार्टी में से इस्तीफे के बाद कौल सिंह ठाकुर ने आश्रय शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह पंडित सुखराम के परिवार को आया राम गया राम की संज्ञा दिया करते थे और आज और संज्ञा सच हो गई है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आश्रय शर्मा के पार्टी छोड़कर जाने से कांग्रेस को कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने आश्रय को चुनौती दी कि यदि आश्रय शर्मा चाहें तो, द्रंग विधानसभा क्षेत्र से कौल सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आश्रय शर्मा के पिता अनिल शर्मा पहले नवरात्रि में कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते थे और उन्हें कांग्रेस से टिकट देने को लेकर भी चर्चा चल रही थी, लेकिन फिर अचानक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित मण्डी दौरे से पहले उन्होंने भाजपा में रहने का ही फैसला किया। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वे नहीं जानते कि आखिर किस दबाव में अनिल शर्मा ने यह फैसला लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने आश्रय शर्मा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आश्रय के पार्टी के बाहर जाने के बाद रत्ती भर का भी फर्क नहीं पड़ेगा। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed