
हिमाचल: प्रदेश को अक्षय ऊर्जा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिले तीन पुरस्कार
हिमाचल: प्रदेश सरकार को भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भंगवथकुम्बा द्वारा कोची केरल में अक्षय ऊर्जा एंजेसियों के संघ के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तीन पुरस्कार प्रदान किए गए, जिन्हें हिमऊर्जा मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल कुमार ने प्राप्त किया। हिम ऊर्जा मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल कुमार ने जानकारी देते हुएबताया कि अक्षय ऊर्जा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए निम्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
जिनमें 31.03.2022 तक देश में सौर गली रोशनियों के अधिकतम स्थापना के लिए द्वितीय पुरस्कार। 31.03.2022 तक देश में लघु जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना के लिए द्वितीय पुरस्कार। और वर्ष 2021-22 के लिए अधिकतम जल विद्युत परियोजनाएं स्थापित करने के लिए उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर केरल सरकार के बिजली मंत्री, सचिव, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार, प्रधान सचिव विद्युत, केरल तथा राज्यों के अक्षय ऊर्जा एंजेंसियों के सदस्य भी उपस्थित थे।