हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल में बारिश बन रही आफत…प्रदेश में 24 घंटों में 21 लोगों की मौत, 6 लापता

हिमाचल: प्रदेश में बारिश ने भारी तबाही मचाई है  भूस्खलन के चलते मण्डी जिले के गोहर में प्रधान का घर चपेट में आ गया है। यहां बाढ़ की चपेट में आने से एक पूरा परिवार लापता हो गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 20 लोगों की मौत हो गई है, 12 घायल जबकि 6 लापता हैं।

भारी बारिश के कारण कुल्लू मण्डी मार्ग पंडोंह से आगे 7 mile के पास तथा औट से आगे वाहनो की आवाजाही के लिए बंद है
कंडी कोटला सड़क भी आगे वाहनो की आवाजाही के लिए बंद हैसभी नागरिकों से अनुरोध है कि बिना कारण यात्रा ना करें।

मण्डी जिले में अब तक बारिश से सबसे अधिक तबाही हुई है। यहां कटौला में दस साल के बच्चे का शव मिला है। कटौला बाजार मलबे की चपेट में आया है। 5-छह फीट मलबा बाजार में घुसा है। यहां पूरा बाजार और बस स्टैंड खड्ड की चपेट में आ गया है। मण्डी में कटौल, गोहर समेत कई इलाकों में कुल 15 लोग भूस्खलन की चपेट में आने से कई लोग लापता हैं। 

जिला शिमला के उपमंडल ठियोग में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर स्थित पेट्रोल पंप पर भूस्खलन से होने से क्षतिग्रस्त हो गया है। भूस्खलन से एक बड़ी चट्टान पंप के ऊपर आ गिरी जिससे तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। एक गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति बैठा था जिसे हल्की चोटें आई हैं फिलहाल उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

चंबा जिले में भारी बारिश से दीवार तोड़ मकान में मलबा घुस गया, जिससे तीन लोग लापता हो गए थे। ग्रामीण और प्रशासनिक टीमें लापता पति, पत्नी और बेटे के शव बरामद कर लिए हैं। भटियात क्षेत्र की बनेट पंचायत के जुलाडा वार्ड नंबर एक में बारिश ने तबाही मचाई है। देर रात दो बजे की घटना है। मलबे में दबे पति-पत्नी और बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी भेज दिया गया है।

हिमाचल में पठानकोट से कांगड़ा-जोगेंद्रनगर को जोड़ने वाला एकमात्र रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पंजाब की ओर से चक्की क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में आने से पुल गिर गया है। हालांकि, जिला प्रशासन ने पहले ही आवाजाही बन्द करवा दी थी। इस वजह से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

 कांगड़ा में शाहपुर की गोरडा पंचायत में भारी बरसात की चपेट में कच्चा मकान आया है और मकान के ढहने से मलबे के अंदर दबकर बच्चे की मौत हुई है9 साल के आयुष के तौर बच्चे की पहचान हुई है। घर के बाकी सदस्यों को सकुशल बाहर निकाला गया है।

कुल्लू ज़िला में भी बीती रात से भारी बारिश हो रही है कई जगह भूस्खलन से यातायात अवरुद्ध हुआ है। सैंज घाटी के पागल नाला में बाढ़ से भारी मलबा सड़क पर आया है और यातायात को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर जुटी हुई है। 

 भारी बरसात के चलते मण्डी और कुल्लू में स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। चंबा की तीन तहसीलों डलहौजी, सिंहुता और चुवाड़ी में भी शिक्षण संस्थानों को प्रशासन ने एक दिन के लिए बंद कर दिया है।

भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करेंः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिरमौर जिले के सराहां से विभिन्न जिलों के उपायुक्तों के साथ प्रदेश में भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें तत्काल राहत और बचाव अभियान सुनिश्चित करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में बचाव दल और मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादक क्षेत्रों और अस्पतालों की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए फिसलन वाले स्थानों और नदी तटों से दूर रहने का परामर्श दिया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए अतिरिक्त केंद्रीय दल भेजने का अनुरोध किया जाएगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में अब तक पिछले 24 घंटों के दौरान 20 मौतें हुई हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को प्रभावी बचाव कार्यों के लिए उचित समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में आवश्यकतानुसार स्कूल बंद करने के संबंध में निर्णय लेने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवारों को अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्य सचिव आर.डी. धीमान ने आश्वस्त किया कि क्षतिग्रस्त सड़कों और सभी आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के लिए समयबद्ध हर संभव व्यवस्था पूर्ण की जाएगी।

नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान पर किया दुख व्यक्त

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान पर अत्यधिक दुख व्यक्त किया। उन्होंने लोगों और परिवार के सदस्यों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इतनी भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अपना प्रियजनों को खोया है। यह नुकसान अपूरणीय है और ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि यह लंबे समय के बाद है कि हिमाचल में इतनी लंबी बारिश का दौर देखने को मिला है। हिमाचल कठिन परिस्थितियों वाला पहाड़ी राज्य है। बारिश के कारण होने वाले नुकसान भारी हैं, केंद्र और राज्य सरकार समग्र स्थिति को नियंत्रित करने और आम जनता के लिए किसी भी तरह की मदद का विस्तार करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं।

हमारा प्रदेश इस वक्त भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है : सुरेश कश्यप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा को हमारा प्रदेश इस वक्त भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ने कहर बरपाया है। इस दौरान कई जगह पर जान – माल का खासा नुकसान हुआ है। कई हमारे भाइयों और बहनों को आपदा में अपनी जान गवानी पड़ी है। आपदा में कई लोगों ने अपनों को भी खोया और अपने आशियाने को भी , मंडी और चंबा समेत कई जिलों में बारिश ने हाहाकार मचाया है। पीड़ादायक सूचना प्राप्त हुई है की मंडी के सराज , गोहर और द्रंग में बादल फटने की घटनाएं हुई है , जहां कुछ लोगों के हताहत एवं घायल होने की भी खबर है । प्रदेश के कई जिलों में सड़कें भी बाधित हुई है। संकट के इस दौर में भाजपा परिवार एवं राज्य सरकार संकल्पबद्ध एवं तत्पर है , जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए, आपदा प्रभावित इलाकों में सरकार के निर्देशन में युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किये जा रहे हैं। आपदा में घायल हुए लोगों को उचित इलाज दिया जा रहा है । जिला प्रशासन की टीम आपदा से हुए नुकसान का आँकलन कर रही है । हर संभव मदद पीड़ित परिवारों को दी जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed