कांग्रेस ने गहलोत को गुजरात चुनाव, बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक किया नियुक्त

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक लगाया है। AICC अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति बाद केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिए है। भूपेश बघेल के अलावा राजस्थान के कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट और पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को हिमाचल का पर्यवेक्षक लगाया गया है। AICC की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन्हें हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed