राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में वेबिनार आयोजित, राज्य भर के 350 प्रतिभागियों ने लिया भाग 

वेबिनार में प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण से संबंधित मुद्दों पर की चर्चा

शिमला : प्लास्टिक अपशिष्ट संशोधन नियम, 2021 और 2022 ‘‘एकल उपयोग प्लास्टिक ईपीआर अनुपालन – प्लास्टिक अपशिष्ट पंजीकरण‘‘ के संबंध में  हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव आईएएस अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में एक वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) नियम, 2021 और 2022 के तहत सरकारी अधिकारियों, आम जनता, उद्योग – उत्पादकों/ आयातकों / ब्रांड मालिकों और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रोसेसर को आमंत्रित किया गया था। औद्योगिक संघ बद्दी, ऊना, नालागढ़, कला अम्ब, धर्मशाला और हिमाचल औषधि निर्माण संघ, व्यापार मंडल, शिमला सहित वेबिनार में राज्य भर के लगभग 350 प्रतिभागी ने भाग लिया ।

 इस दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव (आईएएस) अपूर्व देवगन ने प्रतिभागियों को वेबिनार के आयोजन के उद्देश्य से भी अवगत कराया। AUA (आस्क अस एनीथिंग) सत्र का आयोजन प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और एसयूपी प्रतिबंध के विभिन्न नियमों और विनियमों के संबंध में उद्योगों, अधिकारियों, आम जनता और व्यापारियों के संदेह को दूर करने के उद्देश्य से किया गया था ताकि सामंजस्यपूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
इसके उपरांत एस. चंदन सिंह, सहायक पर्यावरण अभियंता, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रतिभागियों को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, नियम, 2021 के तहत पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित प्रतिबंधित एसयूपी वस्तुओं और राज्य सरकार, उत्पादकों, आयातकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से अवगत कराया। साथ ही 23.02.2022 को हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अधिसूचना और 2.07.2022 को जारी संशोधन के तहत उत्पादकों, आयातकों, ब्रांड मालिकों और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करणकर्ताओं की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।
राज्य बोर्ड द्वारा केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के केंद्रीकृत पोर्टल पर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत उत्पादकों, आयातकों, ब्रांड मालिकों और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करणकर्ताओं द्वारा प्राप्त किए जाने वाले पंजीकरण के संबंध में एक डेमो भी दिया गया। साथ ही इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, ऊना द्वारा उठाए गए प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण से संबंधित मुद्दों पर वेबिनार के दौरान चर्चा की गई। वेबिनार में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों औद्योगिक संघों, सरकारी विभागों, व्यापार मंडलों और आम जनता ने भाग लिया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed