श्रीखंड यात्रा : दो और श्रद्धालुओं की मौत

श्रीखंड महादेव यात्रा : 9 जुलाई को रवाना होगी अंबिका माता की छड़ी

हिमाचल: प्रदेश के कुल्लू जिले में निरमंड की आराध्या देवी माता अंबिका की छड़ी यात्रा श्रीखंड महादेव के दर्शनों के लिए इस वर्ष 9 जुलाई को रवाना होगी। 13 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के दिन श्रीखंड महादेव के दर्शन करेगी। श्रीखंड छड़ी यात्रा सेवा समिति के अध्यक्ष केशव शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्णय के अनुसार कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष बाद उत्तर भारत की सबसे रोमांचक यात्राओं में से एक श्रीखंड महादेव यात्रा होने जा रही है। इसके दर्शनों के लिए निरमंड के जूना अखाड़े से हर वर्ष रवाना होने वाली अंबिका माता की छड़ी नौ जुलाई को शिव के जयकारों के साथ निरमंड से रवाना होगी और 13 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के दिन श्रीखंड महादेव के दर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि छड़ी यात्रा के दौरान छड़ी के रवाना होने से लेकर वापस पहुंचने तक निरमंड में यात्रियों के ठहरने और लंगर की व्यवस्था रहेगी। छड़ी के वापस निरमंड पहुंचने पर भंडारा लगाया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed