शिमला: कांग्रेस ने की 23 वार्डों के लिए जनसम्पर्क कमेटी गठित

कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से सम्पर्क कर सुनेंगे समस्याएं, आने वाले नगर निगम चुनावों के सन्दर्भ में करेंगे चर्चा 

शिमला: कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला सांसद की स्वीकृति से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद लोक सभा ने नगर निगम शिमला के चुनावों के दृष्टिगत शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले सभी 23 वार्डों के लिए तुरन्त प्रभाव से जनसम्पर्क कमेटी का गठन किया है। जन सम्पर्क कमेटी के सभी सदस्य शिमला शहर के तेईस वार्ड़ों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से सम्पर्क कर उनकी समस्याएं सुनेगे और आने वाले नगर निगम चुनावों के सन्दर्भ में चर्चा करेगे।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सांसद की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन को नगर निगम चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किया है तथा देवेन्द्र बुशैहरी को संयोजक बनाया गया है।  

शिमला शहर के 23 वार्ड़ों के लिए गठित जनसम्पर्क कमेटी में पूर्व विधायक आदर्श सूद, हरीश जनारथा, जितेन्द्र चौधरी, अरुण शर्मा, प्रदीप सिंह भुज्जा, आनन्द कौशल, नरेन्द्र कटारिया, मनोज कुमार, जैनी प्रेम, सोहन लाल, दुर्गा सिंह वर्मा, शशि शेखर चिन्नू को शामिल किया है। इसके अतिरिक्त  इस कमेटी में शिमला शहरी कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों एवं विभागों के प्रमुख भी कमेटी में सदस्य होगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed