कांग्रेस ने ठियोग में नहीं करवाया कोई भी पार्टी सर्वे : बुशेहरी

शिमला:प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता देवेंद्र बुशेहरी ने कुछ समाचार पत्रों में ठियोग विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर  कांग्रेस पार्टी के सर्वे में इंदु वर्मा को मजबूत उम्मीदवार बताया गया है को पूरी तरह निराधार व तथ्यों के विपरीत बताया है।

बुशेहरी ने आज यहां एक बयान में कहा कि कांग्रेस ने ठियोग में ऐसा कोई भी पार्टी सर्वे नहीं करवाया है जैसा की उक्त समाचार में दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि इंदु वर्मा पूर्व में स्व भाजपा विधायक की धर्म पत्नी है जो  कांग्रेस की नहीं भाजपा नेत्री है।

बुशेहरी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है। ठियोग में भी इस बार कांग्रेस की जीत होगी और आगामी विधानसभा चुनावो में पूर्ण बहूमत से अपनी सरकार बनाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed