जिला शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बंसतपुर में कांग्रेस समर्थित बीडीसी का कब्जा

विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत युवा रोजगार यात्रा के लिए कमेटी की गठित, विक्रमादित्य सिंह प्रभारी नियुक्त

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत युवा रोजगार यात्रा के आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन किया है।विधायक विक्रमादित्य सिंह को इस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।

कमेटी के अन्य सदस्यों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रघुबीर बाली को सह प्रभारी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी,आश्रय शर्मा,प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी,एनएसयूआई के अध्यक्ष छत्रर सिंह व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के अध्यक्ष अभिषेक राणा को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

शुक्ला ने युवा रोजगार यात्रा के प्रभारी विक्रमादित्य सिंह से कमेटी के सदस्यों से विचार विमर्श से इस यात्रा के आयोजन और इस यात्रा के मार्ग निर्धारित करते हुए इस सारे आयोजन की जानकारी उन्हें जल्द देने को कहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के उनके साथ सम्बद्ध संजय दत्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  सभी अग्रणी संगठनों,प्रकोष्ट व विभागों के समन्वयक की उनके कार्यो के अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अधिवक्ता पूर्व उप महाधिवक्ता कांग्रेस सचिव तरुण पाठक को  प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का भू सम्पदा अधिकारी मनोनित किया है।इस संदर्भ में एक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

तरुण पाठक प्रदेश के सभी जिलों ने कांग्रेस पार्टी के बने भवनों और उनके आय व्यय की पूरी जानकारी प्राप्त कर इसकी पूरी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यलय को प्रस्तुत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक परिपत्र में प्रदेश ने सभी जिलों में पार्टी के कार्यलयों की पूरी जानकारी पूरे विवरण के साथ क्षेत्रफल,टेक्स व किराए की स्थिति, अन्य सभी खर्चो और उसके आय  व्यय का पूरा ब्यौरा एकत्रित कर इसकी पूरी जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करने को कहा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed