ऊना: दो कारों में टक्कर, महिला की मौत, तीन गंभीर

ऊना : ऊना जिले के त्यूड़ी गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे दो कारों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार त्यूड़ी में यह हादसा उस समय हुआ जब दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान झलेड़ा निवासी 60 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी यशपाल शर्मा के तौर पर हुई है। वहीं 35 वर्षीय महिला आरती देवी व 10 साल की बच्ची अराध्या शर्मा को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे में चालक यशपाल शर्मा को भी गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। दूसरी कार में सवार करीब चार लोगों को भी चोटें आई हैं जिनका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि यशपाल अपनी पत्नी, बहू और पोती के साथ गुग्गा मंदिर में माथा टेककर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी से जा टकराई। वहीं दूसरी गाड़ी में सवार करीब 4 लोगों को भी चोटे आई है, जिनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। तीन की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed