पर्यटन नगरी मनाली की बेटी आंचल ठाकुर ने रचा इतिहास

मनाली : मनाली की आंचल ठाकुर ने 25 देशों की 80 महिलाओं के साथ स्विट्जरलैंड की 4,164 मीटर ऊंची बिथार्न चोटी पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।  महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर निकली विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ीं ये महिलाएं शुक्रवार रात को भारतीय समय के अनुसार रात करीब नौ बजे चोटी पर पहुंचीं। आंचल ने चोटी पर तिरंगा लहराया। स्विट्जरलैंड के पर्यटन विभाग का यह दुनिया का ऐसा पहला अभियान था, जिसमें सिर्फ महिलाओं ने ही भागीदारी निभाई।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आंचल को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि मनाली की बेटी ने स्विट्जरलैंड में विश्व रिकॉर्ड बनाकर मनाली ही नहीं, बल्कि देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमाचल के वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने भी बेटी की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है। साथ ही बेटी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed