शिमला में जुटे भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी

शिमला: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बुधवार को शिमला पहुंचे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा ने चुनावों के देखते हुए भी रणनीति तैयार की है। अनुसूचित जाति मोर्चा 2500 से अधिक बूथों पर 11 या 21 सदस्यों की टीम बना चुका है। उन्होंने कहा कि इन बूथों पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या 100 से अधिक है। इसके अलावा मंडल स्तर पर भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग के सम्मेलन भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नव निर्वाचित सांसद सिकंदर कुमार भी प्रदेश भर में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिलों में जाएंगे और बैठक करेंगे। बैठक में देश के सभी राज्यों से अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष सहित कई नेता भी बैठक में मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की एक दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक होटल हॉलिडे होम, शिमला में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्घाटन दिप प्रज्वलित कर महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा  के पूर्व अध्यक्ष एवं नवनियुक्त राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार जी का मंच पे मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लाल सिंह आर्य जी ने टोपी और शॉल देकर सम्मानित किया। बैठक की प्रस्तावना भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लाल सिंह आर्य  ने रखी, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तृत चर्चा की।  प्रस्तवना के बाद भारतिय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी सी टी रवि  ने सभी से अपने राजनीतिक अनुभव साझा किया। जलपान के बाद द्वितीय सत्र में भारतिय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठक  वी सतिश करणीय कार्य विषय पर अपने विचार रखे। द्वितीय सत्र समाप्ति से पहले मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर  एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप  का सम्मान पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लाल सिंह आर्य  ने किया।

भोजन से पूर्व प्रेस वार्ता का संचालन भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार  ने किया। प्रेस वार्ता को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लाल सिंह आर्य जी ने संबोधित किया। प्रेसवार्ता में हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कुमार जी एवं नवनियुक्त राज्यसभा सांसद आदरणीय डॉ सिकन्दर कुमार जी भी उपस्थित रहे।

भोजन के उपरांत तृतीय सत्र में अनुसूचित जाति मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पे विस्तार में चर्चा हुई। अगले 3 महीने में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व और पार्टी के द्वारा दिये गए कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। अंतिम सत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री(संगठन) आदरणीय  बी एल संतोष जो ने संगठन कौशल विषय पर सभी का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अपने उदबोधन में सभी उपस्थित पदाधिकारियों के अनुभव को सुना और मोर्चा कैसे और सशक्त बने इस पर भी अपने विचार साझा किये।
धन्यवाद ज्ञापन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल  ने किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed